आजकल आम की सीजन है लोग खूब आम खाएंगे

आजकल आम की सीजन है लोग खूब आम खाएंगे।

Mango Tree

जब हम बच्चे थे तब खूब आम खाते थे जिसमें कभी खट्टा कभी मीठा कभी ना खट्टा ना मीठा और कभी तो खूब मीठा। और मीठा आम खाके उसकी गुठली बच जाती थी तब सोचते कि इस गुठली को जमीन में बो दिया जाए तो इसका पेड़ बनेगा तो उसपर ऐसे ही मीठे

मीठे आम

आएंगे। तो वो गुठली जमीन में बो कर अपना काम खत्म मान लेते थे। उसके बाद उस तरफ देखने की सोचते भी नही थे।


अब जो जनाब लोग शेयर मार्केट को जुआ सत्ता मानते है वो तो इस तरफ बिल्कुल भी ना झांके। बाकी लोगो के लिए मशवरा है कि मीठे आम की गुटली कि तरह मीठा शेयर ढूँढो और अच्छे कीमत पर लेकर बो दो। अब समय समय पर उसपर ध्यान दो और बाद में अपनी इन्वेस्टमेंट के पेड़ के आम खाओ।

Post a Comment

0 Comments