Gold Price Today: सोने की कीमतों में बीते काफी वक्त से लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है.
इस साल जनवरी महीने में सोना अपने ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद से इसमें बड़ी गिरावट देखी जा चुकी है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की हालिया रिपोर्ट ने सोने के निवेशकों को हैरत में डाल दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक,
मई महीने में जहां वैश्विक स्तर पर सोने के दाम गिरे हैं, वहीं भारतीय बाजारों में इसमें तेजी दर्ज की गई है. लेकिन दूसरी ओर, सोने का इतिहास एक डराने वाला इशारा कर रहा है, जिससे निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है.
आज का सोना-चांदी का भाव: MCX पर गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज यानी 9 जून 2026 को सोने की कीमतों में नरमी देखी गई. दोपहर डेढ़ बजे के करीब, 5 अगस्त 2026 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 1,54,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था.
वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई. 3 जुलाई 2026 की डिलीवरी वाली चांदी 301 रुपये की तेजी के साथ 2,46,588 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. वैश्विक बाजार में मंदी, लेकिन भारत में रिकॉर्ड उछाल वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,546 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. इसके विपरीत, भारतीय घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 4.1 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई. अगर इस साल की बात करें, तो भारतीय बाजार में सोने ने अब तक अपने निवेशकों को करीब 20 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है.

0 Comments